FZ KNOWLEDGE ZONE

25 Health Benefits of eating mangoes and side effects | Mango benefits


25 Health Benefits of eating mangoes and side effects - आम खाने के 25 फायदे और साइड इफेक्ट्स


क्‍या आपने कभी ये सोचा है कि आम को ही फलों का राजा क्यों कहा जाता है जबकि फल तो सभी स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, दरअसल भारतीय आम अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैंआम का इस्तेमाल केवल फल के तौर पर नहीं बल्कि सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक, अमावट (आम पापड़) और बहुत सी खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. अपने विशेष स्वाद, देश में इसकी भरपूर पैदावार और किफायती होने की वजह से इसे फलों का राजा कहा जाता है. इन सारी वजहों के साथ ही आम के औषधीय गुण और हेल्थ बेनेफिट भी इसे फलों का राजा बनाते है|

mango benefits, mango benefits and side effects
Mangoes


आम के प्रकार – Types of Mango

वैसे तो दुनियाभर में आम की 400 से ज्यादा किस्म हैं, लेकिन भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैं-
·        अल्फांसो – महाराष्ट्र के रत्नागिरी में उत्पन्न होता है।
·        हिमसागर – पश्चिम बंगाल में उत्पन्न होने वाला आम।
·        बंगनपल्ली – आंध्र प्रदेश में उत्पन्न होने वाला आम।
·        दसेहरीलखनऊ और मलिहाबाद में होने वाला आम।
·        बादामीकर्नाटक में उत्पन्न होने वाला आम। इसे कर्नाटक का अल्फांसो भी कहा जाता है।
·        केसर – गुजरात के सौराष्ट्र में उत्पन्न होने वाला आम।
·        तोतापुरी – आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में उत्पन्न होने वाला आम।
·        लंगड़ा – वाराणसी, उत्तर प्रदेश में उगाया जाने वाला आम।
·        मनकुरद और मुसरद – यह आम गोवा में पाया जाता है।
·        मालदा – इसकी खेती बिहार के दीघा में होती है।
·        जर्दालू – यह भी बिहार में पाया जाने वाला आम है।
·        नीलम – यह आम हैदराबाद में पाया जाता है।

आम से होने वाले फायदेः

1. पेट की बीमारी से बचाव- पेट से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। आम इन बीमारियों से हमारी सेहत की सुरक्षा करता है। कच्चा आम आंत में होने वाले संक्रमण से बचाता है। इसके अलावा अपच और कब्ज की दिक्कत को सही करता है। वहीं, कच्चे आम के सेवन से लीवर की परेशानी भी दूर होती है।
2. लू से सेफ्टी- गर्मी के आते ही अक्सर लू लगने का खतरा रहता है। लू से बचने के लिए कच्चा आम बहुत असरकारक होता है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में कच्चा आम मदद करता है।
3.
ब्लड सर्कुलेशन सही रखना- कच्चे आम में पाया जाने वाला विटामिन-सी ब्लड सेल्स को लचीला बनाती है। जिसके चलते शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इसके अलावा आम से शरीर में खून भी बढ़ता है।
4.
इम्यून सिस्टम बढ़ाना- शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी होता है। कच्चा आम हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
5.
उल्टी या जी मिचलाने में फायदेमंद- गर्मी के मौसम में देखा जाता है कि उल्टी और जी मिचलाने की समस्या होती है। ऐसे में आप काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करेंगे तो फायदा होगा।
6.
बैड कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल- शरीर में पाए जाने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल को आम कंट्रोल करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल सही रहने पर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा मोटापा पर काबू करने में आम मदद करता है।
7. वजन कम करने का शानदार तरीका- ऑस्ट्रेलिया में हुए शोधों के अनुसार आम वजन कम करने में मदद करने का एक बेहतरीन तरीका होता है। आम की त्वचा जिसे हम फल खाने के दौरान आमतौर पर निकाल देते हैं, कहा जाता है कि यह मानव शरीर में फैट के बढने में रूकावट पैदा करती है। यह फाइटोकेमिकल्स के कारण होता है जो फैट को जलाते हैं और केवल फलों के बाहर ही पाए जाते हैं।
8. मधुमेह के इलाज़ में सहायक- इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से आम का छिलका डायबिटीज के उपचार के लिए सहायक माना जाता है।
9. पाचन में सुधार- आम में ऐसे एंजाइम होते हैं जो भोजन को बेहतर पाचन के लिए छोटे प्रोटीन में तोड़ देते हैं। हीलिंग फूड्स की एक पुस्तक के अनुसार आम में फाइबर होते हैं जो पाचन तंत्र के माध्यम से भोजन और कचरे के एक सुचारू प्रवाह की सुविधा प्रदान करते हैं और इसे आसानी से खत्म कर देते हैं।
10. ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाए- मैंगो पल्प एक्सट्रैक्ट / ल्यूपॉल ऑक्सीडेटिव तनाव का मुकाबला करने के लिए कहा जाता है – शरीर में मुक्त कणों और एंटी-ऑक्सिडेंट और इस प्रकार के तनाव से जुड़े रोगों के बीच असंतुलन बनाए रखता है।
11. दिल की बीमारियों से बचाए- ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसार आम खनिजों और फाइटोकेमिकल का एक समृद्ध स्रोत है जो ग्लूकोज के स्तर को उत्तेजित करता है और शरीर में मौजूद फैट को जलाकर नियंत्रित करता है। आम में बीटा कैरोटीन भी होता है – विटामिन-ए का एक पूर्ववर्ती और एंटी-ऑक्सिडेंट है जो ऐसे रेडिकल्स से निपटने में मदद करता है जो दिल की बीमारियों को पैदा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
12. अस्थमा से बचाव- आम में विटामिन-सी की उपस्थिति अस्थमा को ठीक करने में मदद करती है।
13. निम्न रक्तचाप में मदद करे- यह पोटेशियम से भरपूर होने के कारण रक्तचाप के स्तर को जांच में रखने के लिए जिम्मेदार है, रक्त के दबाव को विनियमित करने में मदद करता है। दैनिक रूप से आम खाने से व्यक्तियों में रक्तचाप कम होता है और लंबे समय तक ग्लूकोज होमियोस्टेसिस को बनाए रखकर मोटे लोगों को लाभ पहुंचाता है। 
14. कैंसर से बचाव- आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है. इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं.
15. आंखें रहती हैं चमकदार- आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है. इससे आंखों की रौशनी बनी रहती है.
16. त्वचा के लिए है फायदेमंद- आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है.
17. स्मरण शक्ति में मददगार- जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए. इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है. साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं. इसीलिए गर्भवती महिलाओं को आम खाने की सलाह दी जाती है.
18. आम को खाने से खून की कमी से भी बचा जा सकता है. इसमें साईट्रिक एसिड भी पाया जाता है जिस वजह से यह पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक होता है. अगर हर दिन एक आम को खाया जाए तो यह कब्ज और पाइल्स जैसी बिमारियों को रोकने में भी मदद करता है.
19. इसके सेवन से ह्रृदय की स्थिति को भी ठीक रखने के साथ किडनी की बिमारियों को भी दूर रखने की क्षमता होती है. आम में ग्लुटामिन नामक एसिड पाया जाता है जो याद करने की क्षमता को भी बढ़ता है. आम में विटामिन ए, बी, के, इ के अलावा मैग्नेशियम भी मिलता है. आम को खाने से शरीर में रोगों से लड़ने वाले शक्ति विकसित होती है.
20. आम त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होता है. इसको खाने के साथ साथ लगाने से भी फ़ायदा होता है. यह त्वचा पर लगाने से त्वचा के बंद रोमछिद्रों को भी खोल देता है जिस वजह से त्वचा साफ़ होकर चमकने लगती है.
21. आम के सेवन से भूख भी बढती है, और आम के लगातार सेवन से त्वचा का रंग भी साफ़ होते जाता है.
22. इससे त्वचा मुलायम भी बनती है, और त्वचा पर उम्र का असर कम दिखता है.
23. आम में विटामिन सी पाया जाता है. इसके इस्तेमाल से रूखे, बेजान और झड़ते हुए बाल को ठीक रखने में सहायता मिलती है.
24. आम की गुठलियों से बने तेल को बाल में लगाने से वो जल्दी झड़ते नहीं है और न ही जल्दी सफेद होते है.
25. इसमें विटामिन ए और सी की मात्रा होने के कारण यह बालों के बढ़ने के रफ़्तार को भी बढ़ता है और उन्हें मजबूत रखने में भी सहायक होता है. आम की गुठलियों को पीसकर आंवले के साथ मिलाकर लगाने से बाल काले हो जाते हैं.

आम का सेवन कैसे करें (How to eat Mango fruit)

·        आम को कच्चे और पके हुए दोनों ही रूप में खा सकते है. कच्चे आम को आचार, अमचुर बना कर लम्बे समय तक रख कर खा सकते है.
·        कच्चे या पके आमों की चटनी के अलावा जैम, जेली, स्क्वाश भी बनती है. इसको फ्रूट सलाद के भी तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.
·        गर्मियों के दिनों में इसको बहुत तरह से इस्तेमाल किया जाता है जैसे आम पन्ना जोकि कच्चे आमों का बनता है, और मैंगो शेक बना के भी पीया जाता है.
·        मैंगो शेक को कच्चे या पके दोनों तरह के आमों से बना सकते है. इसके अलावा बहुत से बने बनाये पीने वाले उत्पाद भारत में लोगों द्वारा काफ़ी पसंद किये जाते है जिनमे शामिल है फ्रूटी और माजा.
·        आम के साथ साथ उसकी गुठलियों का भी इस्तेमाल होता है. इसके गुठलियों के ऊपर वाले मोटे मजबूत भाग को फोड़ कर अंदर के भाग को सुखाकर उसका अमचुर पाउडर बनता है. जिसका इस्तेमाल सब्जियों के व्यंजनों में होता है.

mango benefits, mango benefits and side effects
Mango

आम के नुकसान – Side Effects of Mango


फायदे और नुकसान हर चीज के होते हैं। उसी प्रकार आम के अगर फायदे हैं, तो उसके अधिक उपयोग से कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए, नीचे हम आपको आम के कुछ नुकसान बता रहे हैं उन पर ध्यान दें :
·        ज्यादा कच्चे आम खाने से गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
·        आम बहुत गर्म होता है, इसलिए इसका अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
·        आम के सेवन से पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है।
·        इसके सेवन से एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। गले में खराश तब होती है, जब आम के ऊपरी हिस्से को ठीक से साफ नहीं किया जाता या काटते वक्त उसका दूध नहीं निकाला जाता है। इससे खुजली या सूजन की समस्या भी हो सकती है।
·        जिनको गठिया की समस्या है, वो आम का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।
·        गर्भवती महिलाएं भी आम का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर करें।
·        जरूरत से ज्यादा आम के सेवन से वजन और डायबिटीज दोनों बढ़ सकते हैं।
·        कच्चा आम खाने के बाद भूलकर भी दूध न पिएं।
·        केमिकल से पके आम को खाने से नुकसान हो सकता है। 
नोट : जब भी आम लाएं, उसे कुछ घंटो के लिए पानी में रखने के बाद ही उसका सेवन करें।

आम के नुकसानों से आपको डरने की जरूरत नहीं है। आम एक शाही फल है और इस शाही फल का अगर सही तरीके से उपयोग होता है, तो यह गुणों का खजाना है। ऊपर आपने आम के फायदे पढ़ें, तो इन फायदों को ध्यान में रखकर संतुलित मात्रा में आम का सेवन करें| Thank you!

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

Post a Comment