FZ KNOWLEDGE ZONE

अंगूर के 23 फायदे और नुकसान – Grapes (Angoor) Benefits and Side effects


अंगूर के 23 फायदे और नुकसान – Grapes (Angoor) Benefits and Side Effects in Hindi

अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी व ई पाए जाते हैं. अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि ये सेहत का खजाना भी हैं. अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप साबुत खा सकते हैं. इनसे न तो छिलका उतारने का झंझट और न ही बीज का निकालने का. वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं. आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के. ल‍ेकिन आकार के आधार पर भी आप इन्हें विभाजित कर सकते हैं. अंगूर को एक विशेष प्रक्रिया के तहत सुखाकर किशमिश का रूप भी दिया जाता है. इस लेख में हम अंगूर के फायदे बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद यह फल आपका और प्रिय हो जाएगा। बिना देर करते हुए जानिए अंगूर के फायदे और नुकसान।

Grapes Benefits and Side effects, Grapes benefits in hindi
Grapes (Angoor)

संतरे के 24 फायदे और नुकसान – Oranges Benefits and Side Effects

अंगूर का वैज्ञानिक नाम विटिस विनिफेरा (Vitis vinifera) है। अंगूर को ‘फलों की रानी’ के रूप में जाना जाता है। यह न सिर्फ खाने में मीठे होते हैं, बल्कि गुणकारी भी हैं। अंगूर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी, ऊर्जा के लिए चीनी और एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण हैं।

अंगूर के फायदे – Benefits of Grapes (Angoor) in Hindi

दिखने में भले ही यह छोटा-सा फल है, लेकिन अंगूर के गुण अनेक हैं। स्वास्थ्य से लेकर त्वचा की बात करें या बालों की, इसमें मौजूद गुणकारी तत्व हर तरह से लाभकारी हैं। नीचे जानिए अंगूर के फायदे।
1. अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है. टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से लाभकारी होता है।
2. मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है.
3. माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है. कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है.
4. हाल में हुए एक शोध के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है.
5. अगर आपको भूख नहीं लगती है और इस वजह से ही आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो भी आप अंगूर के रस का सेवन कर सकते हैं. इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है.
6. खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है. यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है.

Grapes Benefits and Side effects, red globe grapes benefits
Benefits of Grapes

7. पाचन के लिए अंगूर के फायदे
अगर शरीर को स्वस्थ रखना है, तो सही पाचन क्रिया होनी जरूरी है। इसलिए, अपनी जीवनशैली में हर सब्जियों के साथ-साथ फलों को भी शामिल करें। अगर फल की बात करें, तो अंगूर अच्छा विकल्प है। अंगूर में मौजूद पॉलीफेनोल के कारण पाचन क्रिया में काफी हद तक सुधार हो सकता है।

8. आंखों के लिए अंगूर के फायदे

कहा जाता है आंखें किसी के व्यक्तित्व का आईना होती हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी पर भी प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में पौष्टिक तत्वों का सेवन बहुत जरूरी होता है। आप आंखों के लिए अंगूर का सेवन कर सकते हैं। अंगूर में ल्यूटिन और जियाजैंथिन (lutein and zeaxanthin) मौजूद होता है, जो आंखों को स्वस्थ रख सकता है।

9. हड्डियों के लिए अंगूर खाने के फायदे

ये तो सभी जानते हैं कि उम्र के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले ही सतर्क हो जाएं। इसलिए, अपनी डाइट में अंगूर शामिल करें। अंगूर के बीज में मौजूद प्रोएंथोस्यानिडींस (proanthocyanidins) हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही कैल्शियम के स्तर में सुधार आता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

10. कोलेस्ट्रॉल के लिए अंगूर खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कई तरह की समस्याएं जैसे – दिल की बीमारी, डायबिटीज और ऐसी ही कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, कोलेस्ट्रॉल का सही रहना बहुत जरूरी है। अंगूर के बीज के हायपोलिपिडेमिक प्रभाव (hypolipidemic effect) से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। आप चाहें तो लाल अंगूर के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, यह उच्च रक्तचाप को भी कम कर सकता है और कई ह्रदय संबंधी समस्याओं से भी बचाव कर सकता है।

11. अस्थमा या दमा के लिए अंगूर

दमा के मरीजों के लिए ठंड और बरसात का मौसम काफी परेशानियों भरा हो जाता है। धूल-मिट्टी और प्रदूषण तो और ज्यादा दुखदायी हो जाता है। ऐसे में अंगूर के सेवन से काफी राहत मिल सकती है। अंगूर के बीज में प्रोएंथोसायडीन (Proanthocyanidin) होता है, जो सूजन को कम कर दमा के लिए अच्छा उपचार साबित हो सकता है।

12. अंगूर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में

एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत जरूरी है। शरीर को घातक बीमारियों से बचाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट की आवश्यकता होती है। एंटीऑक्सीडेंट कई फलों और सब्जियों में पाया जाता है और अंगूर उन्हीं में से एक है। अंगूर में कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जैसे कि फेनोलिक एसिड (phenolic acids), स्टिलबेन (stilbenes), एंथोसायनिन (anthocyanins) और प्रोएंथोसायडीन (proanthocyanidins), ये सभी मजबूत एंटीऑक्सीडेंट हैं।

13. किडनी – अंगूर खाने से शरीर में यूरिक एसिड कम होता है, जिससे किडनी में प्रेशर कम पड़ता है, तथा वो स्वस्थ रहती है.
14. दांत की रक्षा - अंगूर खाने से दांत स्वस्थ रहते है, दातों में कैबीटी नहीं लगती.
15. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – अंगूर में एंटीबैक्टीरिया प्रॉपर्टीज होती है, अतः इसे खाने से शरीर में जल्दी किसी प्रकार का इन्फेक्शन नहीं होता है. इसमें विटामिन व् मिनिरल्स होते है, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है.
16. ब्लडप्रेशर – अंगूर से हाई ब्लडप्रेशर भी कण्ट्रोल में रहता है.
17. याददाश्त बढ़ाये – अंगूर खाने से याददाश्त मजबूत होती है, इसे विद्यार्थियों को जरुर खिलाना चाहिए.
18. गठिया के रोगी - गठिया के रोगी को अंगूर का सेवन करना चाहिए, इससे शरीर को सारे पोषक तत्व मिलते है.
19. बालों का झड़ना कम करे  बाल झड़ने की समस्या से आज हर लड़के और लड़की परेशान है. इस समस्या को भी अंगूर दूर कर सकता है. इसके लिए आपको अंगूर को अच्छे से मसल कर पल्प बना लें. अब इसे अपने बालों में क्रीम की तरह लगायें. कुछ देर रहने के बाद धो लें. हफ्ते में 1 बार जरुर करे, अच्छा रिजल्ट मिलेगा. इससे बाल मजबूत, व् सॉफ्ट होते है.

अंगूर त्वचा के लिए लाभकारी - Grapes benefits for skin


Grapes (Angoor) Benefits and Side effects, grapes benefits for skin
Grapes Benefits


20. सनबर्न से बचाए – अंगूर सनबर्न ने जो टैनिंग हो जाती है, उससे हमें बचाता है. यह एक बहुत अच्छी होम रेमेडी है.
·        कुछ अंगूर को अच्छे से मैश कर लें.
·        अब इसे टैनिंग वाले स्थान में लगायें.
·        30 min बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें.

21. झुरियां मिटाए – अंगूर से बढ़ती उम्र के साथ चहरे पर आने वाली झुरियां दूर होती है. इसके लिए आप रोज नहाने से पहले अंगूर के पल्प को सर्कुलेशन मोशन में चहरे पे लगायें, 20 min बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें.
22. सॉफ्ट बनाए – अंगूर त्वचा को सॉफ्ट बनाता है. इससे स्किन बिलकुल एक बेबी की तरह सॉफ्ट हो जाती है. इसके लिए भी आप अंगूर के पल्प को चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाना है.
23. चेहरे की रंगत बढ़ाये – हरे अंगूर चेहरे की रंगत को निखारता है. इससे चेहरा को एक टोन मिलती है. ताजे अंगूर का पल्प या रस निकालकर चेहरे पर लगायें. कुछ देर सूखने दें फिर पानी से धो लें.

अंगूर के नुकसान – Side Effects of Grapes in Hindi

किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन या गलत तरीके से सेवन से नुकसान हो सकता हैं और उसी तरह अंगूर के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। आपने ऊपर अंगूर के फायदे जानें, जिसे जानकर हो सकता है आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन कर लें। आप ऐसी गलती न करें, इसलिए हम आपको इसके नुकसान बताकर सावधान कर देना चाहते हैं।
1.   इससे गैस या दस्त की समस्या भी हो सकती है।
2.   अगर किसी को एलर्जी की परेशानी है, तो उसे अंगूर से एलर्जी भी हो सकती है।
3.   गर्भवती महिलाएं अंगूर का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।
4.   ज्यादा अंगूर खाने से उल्टी की परेशानी भी हो सकती है।
5.   अंगूर के अधिक सेवन से अपच की समस्या भी हो सकती है।

यह छोटा-सा दिखने वाला फल आपको सेहतमंद रखने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। अंगूर के फायदे अनेक हैं, लेकिन सिर्फ अंगूर खाने से ही नहीं, बल्कि आपको अपनी जीवनशैली में भी सुधार करना होगा, ताकि अंगूर खाने के फायदे आपको पूरी तरह से मिल सकें।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 Comments: