नींबू के 25 फायदे और नुकसान – Lemon (Nimbu) Benefits and Side Effects in Hindi
विटामिन सी के गुणों से भरपूर नींबू रोग निवारक और स्फूर्तिदायक
फल है। ये न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि खूबसूरती के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं
होता। इसमें मौजूद एंटी- बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण शरीर में रोग
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। पुराने समय से हीनींबू का उपयोग आयुर्वेदिक
उपचार के लिए किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि दिन भर तरोताजा रहने और
स्फूर्ति बनाए रखने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस व एक चम्मच
शहद मिलाकर पीना चाहिए। हम यहां आपको नींबू के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बता
रहे हैं जो आपकी सेहत के साथ- साथ खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं।
गर्मियों में लू से बचना हो या शरीर को करना हो तरोताजा, नींबू से अच्छा और कोई विकल्प
नहीं हो सकता। नींबू अपनी खटास के लिए लोकप्रिय है। इसके रस का इस्तेमाल जायकेदार
व्यंजनों से लेकर कई तरह की रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बनाने के लिए किया जाता है। नींबू
के फायदों को लेकर कई वैज्ञानिक शोध भी हो चुके हैं। इस लेख में हमारे साथ जानिए
कि आपके स्वास्थ्य के लिए नींबू कितना फायदेमंद है और विभिन्न बीमारियों के लिए
इसका इस्तेमाल किस प्रकार किया जा सकता है।
![]() |
Lemon (Nimbu) |
नींबू के फायदे – Benefits of Lemon in Hindi
1. वजन घटाने के लिए
अगर
आप मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाने के लिए प्राकृतिक उपाय की तलाश में है, तो नींबू आपकी मदद कर सकता है।
एक अध्ययन के अनुसार, नींबू में मौजूद पॉलीफेनॉल्स बढ़ते
मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैं। शरीर में अतिरिक्त फैट के जमाव को रोकने के लिए ये
पॉलीफेनॉल्स कारगर माने गए हैं।
एक अन्य अध्ययन में पाया गया है कि एक डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में नींबू शरीर से फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है।
एक अन्य अध्ययन में पाया गया है कि एक डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में नींबू शरीर से फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है।
2. किडनी स्टोन
किडनी स्टोन को हटाने के लिए भी
नींबू के फायदे देखे गए हैं। किडनी स्टोन (पथरी) एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें अपशिष्ट पदार्थ किडनी में जमने लगते है और ठोस होकर क्रिस्टल के
रूप में विकसित हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा
सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नींबू में मौजूद सिट्रिक
एसिड किडनी स्टोन को बनने से रोकता है। सिट्रिक एसिड किडनी स्टोन को तोड़ने और
पेशाब के रास्ते पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है।
3. कैंसर
आपको जानकर हैरानी कि नींबू कैंसर जैसी घातक बीमारी से
भी रोकथाम का काम करता है। एक अध्ययन के अनुसार, नींबू जैसे सिट्रस
फलों का सेवन करने से अग्नाशय के कैंसर (Pancreatic Cancer) से
बचा जा सकता है।
4. पाचन स्वास्थ्य
नींबू के गुण पाचन स्वास्थ्य के लिए भी हैं। सुबह खाली
पेट नींबू पानी पीने से पाचन में मदद मिलती है और कब्ज जैसी समस्या से निजात मिलती
है। नींबू में मौजूद अम्लता (Acidity) हाइड्रोक्लोरिक एसिड के उत्पादन
को उत्तेजित करती है, जिससे पाचन में सुधार आता है।
5. दांत दर्द
दांतों और मसूड़ों के दर्द के लिए भी नींबू के फायदे देखे गए हैं।
यहां पर भी नींबू में मौजूद विटामिन-सी की भूमिका देखी जा सकती है। एक रिपोर्ट के
अनुसार विटामिन-सी व्यस्कों में दांत निकालने के बाद होने वाले दर्द में निजात
दिलाने में मदद कर सकता है।
6. हृदय स्वास्थ्य
आपको जानकर हैरानी होगी कि नींबू का रस हृदय को स्वस्थ रखने में भी
अहम भूमिका निभा सकता है। जैसा कि हमने बताया कि नींबू विटामिन-सी बड़ा स्रोत है
और विटामिन-सी कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है। कुछ वैज्ञानिक अध्ययन
बताते हैं कि विटामिन-सी रक्तचाप को नियंत्रित करने का काम भी करता है, जो
हृदय के लिए लाभकारी हो सकता है।
7. एनीमिया
एनीमिया एक गंभीर रक्त विकार
है,
जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से होता है। लाल रक्त
कोशिकाओं के निर्माण में आयरन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसकी
पूर्ति नींबू के सेवन से की जा सकती है। नींबू एक सिट्रिस फल है, जो आयरन से भरपूर होता है।
8. रोग प्रतिरोधक क्षमता
नींबू का एक और महत्वपूर्ण काम है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना। इस गुण के लिए नींबू में मौजूद विटामिन-सी की तारीफ की जा
सकती है। विटामिन-सी एक कारगर इम्यून बूस्टर के रूप में जाना जाता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को रोगों से लड़ने के लिए
मजबूत बनाता है।
![]() |
Lemon Benefits |
9. लीवर
लीवर के लिए भी नींबू के फायदे देखे जा सकते हैं। नींबू
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो लीवर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का
काम करता है।
10. मुंहासों के लिए
यहां भी नींबू में विटामिन-सी की अहम भूमिका देखी जा सकती है।
विटामिन-सी एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से समृद्ध होता है, जो मुंहासों और
रोसासिया (त्वचा का लाल होना और पस से भरे दानें) जैसी त्वचा संबंधी परेशानियों को
दूर कर सकता है।
11. अंडरआर्म्स के लिए
बगल (अंडरआर्म्स) की चमक बढ़ाने के
लिए भी आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी आप बगल के बालों को हटाएं, तब
नींबू की एक स्लाइस लें और अच्छी तरह अंडरआर्म्स पर रगड़ लें। ऐसा करने से
अंडरआर्म्स के जीवाणु साफ होंगे और चमक भी बढ़ेगी।
12. झुर्रियों के लिए
झुर्रियों को कम करने के लिए नींबू कारगर हो सकता है। नींबू में
मौजूद विटामिन-सी की यहां सुरक्षात्मक भूमिका देखी जा सकती है। विटामिन-सी एक
कारगर एंटीऑक्सीडेंट है और झुर्रियों को हटाकर एजिंग के प्रभाव को कम करने में मदद
करता है। इसके अलावा, विटामिन-सी कोलेजन को बढ़ाता है और सूर्य की
हानिकारक पराबैंगनी किरणों से त्वचा की रक्षा भी करता है।
13. बालों के लिए
बालों के लिए भी नींबू के फायदे बहुत हैं। विटामिन-सी
से समृद्ध नींबू बालों की झड़ने की समस्या से निजात दिलाने का काम करता है। इसके
अलावा,
नींबू आयरन व विटामिन-बी12 से भी समृद्ध होता
है, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है।
खूबसूरती के लिए नींबू के फायदे - Benefits of Lemon for Beauty in Hindi
14. दही में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण
को अपने गर्दन और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो
लें। ध्यान रहे कि चेहरे को रगड़ना नहीं है। यह मिश्रण आपके त्वचा को साफ और
चमकदार बनाता है।
15. ऑयली स्किन के लिए भी नींबू काफी कारगर साबित होता है। नींबू को पानी में
मिला लें और रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। इससे पिंपल और ब्लैकहेड्स जैसी कई
समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
16. नींबू और शहद को मिलाकर
चेहरे पर लगाने से स्किन के दाग- धब्बों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको
थोड़े से शहद में नींबू की कुछ बूंदें मिलनी होंगी। अब दोनों को अच्छे से मिलाकर
पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं। पूरी तरह से सूख जाने के बाद आप इसे पानी
से धो लें। इससे आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी।
17. चेहरे, घुटने और कोहनी की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस पर नींबू का
रस लगाएं। इसके अलावा नींबू का छिलका नेचुरल टॉनिक का काम करता है और इसको त्वचा
पर रगड़ने से कालापन दूर होता है।
18. क्या आप जानती हैं कि
नींबू रूखे और फटे होंठों के लिए भी लाभदायक होता है। आप मलाई और शहद में नींबू का
रस मिलाकर प्राकृतिक लिप बाम भी बना सकते हैं। इसे लगाने से आपके होंठों की नमी
बरकरार रहेगी।
19. जिनकी त्वचा ऑयली है वो मुलतानी मिट्टी और नींबू के रस से पेस्ट बना कर
त्वचा पर लगाएं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट
बना कर अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ करें। यह आपकी
त्वचा से ऑयल को कम करेगा।
बालों के लिए नींबू के फायदे - Benefits of Lemon for Hair in Hindi
![]() |
Benefits of Lemon for Hair |
20. नारियल का तेल बालों की मजबूती के लिए जाना जाता है। इसीलिए नींबू मिला यह
तेल बालों के लिए वरदान से कम नहीं है। एक बड़ा चम्मच नींबू का रस नारियल तेल में
मिलाकर लगाने से आपके बालों की सभी समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।
21. अगर आपके बालों में
रूसी की समस्या है तो अपने हेयर ऑयल में नींबू का रस मिला कर कुछ देर सिर की मसाज
करें। बाद में बालों को अच्छे से धो लें। इससे धीरे- धीरे डैंड्रफ खत्म हो जाएगी।
22. क्या आप जानते हैं कि
नींबू का रस बालों से कलर हटाने में भी मददगार होता है। नींबू में पाए जाने वाले
साइट्रिक एसिड से पहले से लगा हेयर कलर भी हल्का पड़ जाता है।
23. एक बड़ा चम्मच नींबू के रस में 2 बड़े चम्मच ऑलिव आयल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं। इसे 40 मिनट तक रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करें, इससे बालों का झड़ना रुक जाता है।
23. एक बड़ा चम्मच नींबू के रस में 2 बड़े चम्मच ऑलिव आयल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं। इसे 40 मिनट तक रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करें, इससे बालों का झड़ना रुक जाता है।
24. झड़ते बालों के लिए आप दो बड़े चम्मच नींबू के रस में आधा छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल मिला लें। अब इस मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह से लगा लें। 30 मिनट बाद इसे शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में एक बार लगाने से बालों का झड़ना रुक जाता है।
25. अगर सिर की त्वचा पर फुंसियां, खुजली, आदि हों तो बालों में दही लगाकर दस मिनट बाद सिर धोएं। बाल सूख जाने पर समान मात्रा में नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाकर लगाएं। कुछ हफ्तों में आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
नींबू के नुकसान – Side Effects of Lemon in Hindi
इसमें कोई शक नहीं कि
नींबू गुणकारी फल है, लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी है। नीचे जानिए
नींबू के कुछ नुकसान -
1.
नींबू में सिट्रिक एसिड
का मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, नींबू का अधिक
सेवन दांत को नुकसान पहुंचा सकता है।
2.
नींबू में मौजूद
सिट्रिक एसिड संवेदनशील त्वचा के लिए एलर्जी का कारण बन सकता है।
3.
एसिडिटी की समस्या वालों को नींबू का
सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें एसिड होता है जो एसिडिटी बढ़ा सकता है।
4.
नींबू का ज्यादा सेवन मुंह में छालों
की समस्या का भी कारण बन सकता है।
5.
नींबू विटामिन-सी का
बड़ा स्रोत है और विटामिन-सी का अत्यधिक सेवन निम्नलिखित शारीरिक समस्याओं का कारण
बन सकता है –
·
दस्त
·
मतली
·
पेट में ऐंठन
0 Comments:
Post a Comment