FZ KNOWLEDGE ZONE

सेब के 30 फायदे और नुकसान – Apple Benefits and Side Effects


सेब के 30 फायदे और नुकसान – Apple Benefits and Side Effects


सेब लाल या हरे रंग का फल है, जो विटामिन से भरपूर होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘मेलस डोमेस्टिका(Melus domestica) कहते हैं। सेब का पेड़ लगभग 3 से 7 मीटर तक ऊंचा होता है। इसकी छाल भूरे रंग की होती है। इसके फूल गुलाबी से सफेद रंग या खून के रंग के होते हैं। इसके फल मांसल और लगभग गोलाकार होते हैं। कच्ची अवस्था में सेब हरे रंग का, तथा स्वाद में खट्टा होता है। पक जाने पर लाल रंग का और मीठा होता है। सेब के बीज छोटा, काले रंग का तथा चमकीला होता है|
हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है. बचपन से ही हम सभी ये बात सुनते आ रहे हैं पर क्या आप इस बात पर यकीन भी करते हैं? हम बातें तो बहुत सी सुनते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही बातों पर अमल करते हैं. पर ये वाकई सच है कि हर रोज एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है. सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है. अपने बेहतरीन गुणों के कारण इसे जादुई फल भी कहा जाता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं. सेब में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर  में नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं

Apple Benefits and Side Effects, Apple benefits in hindi
Apple Benefits

सेब कहाँ पाया या उगाया जाता है?(Where is Apple Found or Grown?)

सेब पर्वतीय क्षेत्रों में पैदा होने वाला फल है। यह उत्तरी-पश्चिमी हिमालय में लगभग 2,700 मीटर तक की ऊँचाई पर पैदा होता है। इसकी खेती मुख्यतः हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और जम्मू-काश्मीर के कई क्षेत्रों में होती है। कश्मीर का सेब काफी प्रसिद्ध है। यह मुख्यतः मध्य एशिया का फल है, लेकिन बाद में यह यूरोप में भी उगाया जाने लगा। इसे एशिया और यूरोप से उत्तरी अमेरिका बेचा जाता है।

सेब के फायदे – Benefits of Apple

1.  एनिमिया बीमारी दूर करता है एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है| इसमें खून नहीं बनता और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है जिससे खून को लाल रंग मिलता है| सेव में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है|
2.  कोलेस्ट्रोल कम करता है सेव में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है| ये फाइबर पेट में जाकर fat से मिलता है और कोलेस्ट्रोल को कम करता है|
3.  कैंसर के खतरे को कम करता है सेव में मौजूद तत्व पेट, स्तन कैंसर होने से रोकते है| ये व्यक्ति के शरीर में मोजूद कोशिकाएं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते है|
4.  सफ़ेद और मजबूत दांत सेव आपके ब्रश की जगह नहीं ले सकता है लेकिन इसे चबा चबा कर खाने से आपके दाँतों को सफेदी मिलती है| ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते और उनसे जुडी कोई बीमारी भी नहीं होती है|
5.  डायाबटीज control  अगर आप रोज एप्पल खाते है तो आपको 28% कम चांस है डायाबटीज होने के, इसमें मोजूद तत्व शरीर में गुलुकोस की कमी पुरे करते है जिससे आपको इन्सुलिन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी|
6.  वजन संतुलित रखे मोटापा बहुत सी बीमारी की जड़ होता है और इसे कम करना हमारे लिए बहुत बड़ा सर दर्द होता है| वजन कम करने वालों के मन में हमेशा यह चलता रहता है कि वो क्या खा सकते और क्या नहीं, किस प्रकार अपनी भूख को शांत करें यही सोचते है| सेव में फाइबर अधिक होता है जिससे वजन नहीं बढ़ता है|
7.  अल्जाइमर बीमारी से बचाव अल्जाइमर मष्तिष्क से जुडी बीमारी है| एक शोध में पाया गया है कि रोज सेव का जूस पीने से अल्जाइमर बीमारी से हमेशा बचा जा सकता है| सेव मष्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे अल्जाइमर जैसे रोग से बचा जा सकता है|
8.  पाचन सही रखे पाचन के लिए सेव बहुत अच्छा है| अगर हमारा पाचन तंत्र सही ढंग से काम ना करे तो पूरा शरीर बीमार महसूस करता है| पाचन से ही शरीर के बाकि अंग अच्छे से काम करते है|
9.  प्रतिरक्षा प्रणाली को अच्छा रखे- सेव खाने से इम्मुन सिस्टम अच्छे से काम करता है| कोई भी रोग जल्दी हमारे शरीर पर प्रभाव नहीं डालते है|
10.       पेट मजबूत करे– आजकल का खानपान ऐसा हो गया है कि हमारा पेट बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है| सेव खाने से पेट की गन्दगी निकल जाती है और पेट मजबूत होता है|
11.       पथरी(stone) से बचाए  गुर्दे में होने वाली पथरी को सेव खा कर रोका जा सकता है| रोज सेव खाने से शरीर में पथरी नहीं होती|
12.       कब्ज / Loose motion– loose motion और कब्ज दोनों ही हमारे पेट से जुड़े रोग है| सेव खाने से ये रोग दूर होते है क्यूंकि इसमें फाइबर अधिक है जिससे कब्ज जैसी शिकायत नहीं होती| छोटे बच्चों को loose motion होने पर सेव को पीस कर खिलाना चाहिए आराम मिलता है|
13.       हड्डियाँ मजबूत करे – सेव में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है|
14.       चेहरा की खूबसूरती बढ़ाये – सेव खाने से फेस के काले धब्बे दूर होते है फेस पर glow आता है और आप तंदरुस्त लगते है|

15. दांत के रोग- सेब चबाकर खाने से लार अधिक बनती है, जो मुंह की साफ-सफाई करने    के अलावा बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकती है। इस प्रकार से सेब खाने से आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। सेब खाने से मुँह संबंधी बीमारियों को होने से कुछ हद तक रोका  जा सकता है।

16. आंखों की रोशनी बढ़ाने में- सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबरविटामिन-सी और विटामिन-बी पाया जाता है। इसके नियमित उपयोग से रात को कम दिखाई देने की परेशानी में लाभ होता है। यही नहींसेब आंखों की अन्य परेशानियां, जैसे— मोतियाबिंद, ग्लूकोमा आदि से भी बचाव करता है।  

17. पेट के रोग में सेब के सेवन- सेब में टार्टरिक एसिड होने के कारण यह बहुत जल्दी पच जाता है। यह अपने साथ अन्य आहार को भी पचा देता है। इसके साथ ही, सेब के मुरब्बे का सेवन करने से आमाशय-संबधी रोगों में भी लाभ होता है।

18. उल्टी बंद करने के लिए- अगर बार-बार उल्टी होने से परेशान है तो अधपके सेब का 5-15 मिली मात्रा में रस पिएं। इससे उल्टी बंद हो जाती है। 

19. त्वचा रोग के इलाज- सेब के पत्तों को पीसकर लेप करने से त्वचा के रोग ठीक होते हैं। सेब के वृक्ष की जड़ को पीसकर दाद-खाज-वाले स्थान पर लगाएं। इससे लाभ होता है।
20. फफोले होने पर- कई बार खाना बनाते वक्त, गर्म पानी से या फिर बिजली के किसी उपकरण से जल जाने पर त्वचा पर फफोले हो जाते हैं, जो काफी तकलीफ देते हैं। ऐसे में सेब के पत्तों को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाएं। इससे लाभ होता है।  
21. याददाश्त बढ़ाने के लिए- सेब का मुरब्बा खाने से दिमाग तथा हृदय मज़बूत होता है। सेब दिमागी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने का काम करता है। विद्यार्थियों के लिए सेब स्मरण शक्ति और दिमागी शक्ति बढ़ाने का आसान स्रोत है।

22. हृदय को स्वास्थ्य बनाता है- एक रिसर्च के अनुसार सेब में कार्डिओ प्रोटेक्टिव गुण होने के कारण यह ह्रदय के सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

23. बिच्छू के डंक मारने पर सेब के फायदे- आप बिच्छू के काटने पर भी सेब का प्रयोग कर सकते हैं। 100 मिली सेब के रस में 500 मिग्रा कर्पूर मिला लें। इसका सेवन कराने से बिच्छू का ज़हर उतर जाता है। 

24. बढ़ती उम्र की वजह से मस्ति‍ष्क पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने के लिए सेब बहुत उपयोगी है|
25. सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं.
26. सेब का सेवन करना दिल के लिए बहुत अच्छा होता है.
27. सेब के नियमित इस्तेमाल से शरीर के भीतर मौजूद कई विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.

28. बालों को बढ़ने में मदद करे- शरीर और त्वचा की ही तरह बालों को भी बढ़ने के लिए भी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जैसे विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-सी, जिंक व आयरन आदि। ये सभी पोषक तत्व सेब में पाए जाते हैं, जिस वजह से हम यह कह सकते हैं कि सेब के गुण आपके बालों को बढ़ने में मदद कर सकते है

29. बालों को झड़ने से रोके- बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं और पोषक तत्वों की कमी भी उन्ही में से एक है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि सेब में ऐसे कई पौष्टिक गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए लाभकारी सकते हैं, जैसे विटामिन-ई, विटामिन-सी, जिंक व आयरन असदि। ये गुण आपके बालों को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ बाल को झरने पर रोक लगा सकते हैं

30. रूसी के लिए- रूसी ऐसी समस्या है, जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। इसकी वजह पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण, मौसम में बदलाव व संक्रमण आदि हो सकते हैं। रूसी से आराम पाने के लिए आप सेब का उपयोग कर सकते हैं।


Apple Benefits and Side Effects, Apple benefits
Apple

सेब के नुकसान – Side Effects of Apple

क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के कुछ नुकसान (Apple Side effects) भी होते हैं? जिन्हें सेब खाना बहुत अच्छा लगता है, उन्हें यह जानकारी जरूरी होनी चाहिए कि अधिक सेब खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
सेब के बीजों में साइनाइड होता है, जो शरीर के लिए सही नहीं होता। कई प्रकार के सेब के बीजों को खाने से खतरनाक परिणाम सामने आ सकते हैं, इसलिए इसके बीजों को काटते समय निकाल कर फेंक दें।
इसमें अम्‍ल की मात्रा अधिक होती है। ये अम्‍ल कार्बन युक्‍त पेय पदार्थों से दांतों में चार गुना ज्‍यादा हानिकारक प्रभाव छोड़ते हैं। ऐसे में सेब को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए ताकि दातों को नुकसान ना पहुंचे। इसे जरूरत से ज्‍यादा खाने से बचें। एक दिन में एक सेब खाना सेहत के लिए पर्याप्त है।
आज एप्पल के बेनिफिट्स जानकर आप इसे अपने आहार में जरुर शामिल कीजिये, यह बहुत अच्छा फल है जिसे खाने से आपके शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलेंगेसेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ पढ़ कर आपकी इस फल के प्रति क्या प्रतिक्रिया है हमें कमेंट में जरुर बताएं| Thank you!

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

Post a Comment