FZ KNOWLEDGE ZONE

आंवला खाने के फायदे और नुकसान – Amla Benefits and Side effects

आंवला खाने के फायदे और नुकसान – Amla (Gooseberry) Benefits and Side effects:

सर्दियों का समय आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए विशेष रूप से कठिन समय होता है और आंवला में मौजूद विटामिन ठंड व वायरस से प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद कर सकते हैं। रोजाना एक आंवला खाने पर आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। सर्दियों के समय आंवले का सेवन काफी अच्‍छा माना जाता है। कच्चा आंवला, आंवले का अचार, आंवला मुरब्‍बा, आंवला पाउडर या आंवला कैंडी, किसी भी रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। आंवला जूस पीकर भी इसके गुणों के फायदे ले सकते हैं। एंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर आंवला बॉडी को डिटॉक्स करने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है।


Amla Benefits and Side Effects

 


आंवला खाने के फायदे - Amla benefits 

 

आंखों के लिए -

आंवला का रस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढाती है। मोतियाबिंद, कलर ब्लाइंडनेस, रतौंधी हो या कम दिखाई पड़ता हो तो आंवले का जूस पीना चाहिए। आखों में जलन या दर्द होने पर आंवला के सेवन से ठंडक पहुंचती है।

पाचन दुरुस्त रखता है -

आंवला मेटाबॉलिज्म बढाता है। आवला भोजन को पचाने में बहुत मददगार साबित होता है। इससे कब्ज की शिकायत दूर होती हैं पेट हल्का रहता हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए -

आंवला में क्रोमियम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी होता है। आंवला इंसुलिन हार्मोंस और खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता हैं। क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करता हैं, जो की हृदय के लिए अच्छा होता है हृदय को स्वस्थ बनाता है। आवला खराब कोलेस्ट्रोल को ख़त्म कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता हैं।

महिलाओं में महावारी की समस्या -

महिलाओं में माहवारी का देर से आना, ज्यादा रक्तस्त्राव होना, जल्दी-जल्दी आना, कम आना, पेट में दर्द का होना, ऐसी कई समस्या होती हैं। ऐसे में आंवला का सेवन फायदेमंद होता है। आवला में मिनिरल्स ,विटामिन्स पाए जाते हैं, जो माहवारी में होने वाले दर्द में बहुत आराम दिलाता है।

हड्डियों मजबूत बनाए -

आंवला के सेवन से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं और उन्हें ताकत मिलती है। आंवला के सेवन से ऑस्टियोपेरोसिस और आर्थराइटिस एवं जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।


Amla Benefits


संक्रमण से बचाव -

आंवला में बैक्टेरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती है और ये बाहरी बीमारियों से भी हमें बचाता है। आंवला शरीर को पुष्ट कर उसे रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है, और टॉक्सिन्स को हमारे शरीर से निकाल देता है।

हृदय की समस्याओं में लाभकारी -

आंवला हमारे हृदय की मांसपेशियों के लिए उत्तम होता है। आंवला हमारे हृदय को स्वस्थ बनाने में कारगर है। आंवला हृदय की नालिकाओं में जमा होने वाले कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाने में मदद करता है। आंवला के रोज सेवन करने से दिल की बीमारियां आप से कोशों दूर रहती हैं।

आंवला खाने के नुकसान - Side effects of Amla

हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन शरीर को बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकता है। हम सब जानते हैं कि किसी भी चीज़ का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन हानिकारक साबित हो सकता है और ऐसा ही आंवले के साथ भी है। इसलिए यह ज़रूरी है कि आप इसे खाएं ज़रूर लेकिन सही मात्रा में और हो सके तो किसी डॉक्टर की सलाह के बिना खाने से बचें। तो आइए आज हम आपको बताते हैं आंवले के नुकसानों के बारे में:

एसिडिटी बढ़ाता है -

आंवला प्राकृतिक रूप से एसिडिक होता है और इसलिए इसे खाने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। खासकर अगर आप इसे खाली पेट खाएंगे तो आपको एसिडिटी की समस्या हो जाएगी। 

यूरिन में जलन -

आंवले में विटामिन-सी होता है और इसे ज़्यादा मात्रा में खाने से आपके मूत्र में जलन हो सकती है। यहां तक कि कई लोगों को अपने मूत्र से दुर्गंध का अनुभव हो सकता है।

कब्ज़ हो सकता है -

आंवला फाइबर से भरपूर होता है जिसके अधिक सेवन से कब्ज़ हो सकता है। अधिक आंवला खाने की वजह से मल कठोर हो जाता है। अगर आप रोज़ाना आंवला खाते हैं तो आपको पानी भी ज़्यादा पीना चाहिए ताकि कब्ज़ जैसी दिक्कतें न आंए।  

ब्लड प्रेशर को करता है प्रभावित -

हाइपरटेंशन और किडनी की समस्या से जूझ रहे इंसान को आंवला नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर का सोडियम स्तर बढ़ जाता है, जिससे किडनी अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती। जिसकी वजह से शरीर में पानी भरना शुरू हो जाता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी शुरू हो जाती है।


तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के बीच भी शेयर करें क्योंकि उन्हें भी आंवले के फायदों के बारे में पता सके|

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

Post a Comment