FZ KNOWLEDGE ZONE

अंजीर के 18 फायदे और नुकसान - Figs (Anjeer) Benefits and Side effects


अंजीर के 18 फायदे और नुकसान - Figs (Anjeer)  Benefits and Side effects in Hindi


कुछ फल ऐसे होते हैं, जो फल के रूप में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं, लेकिन सूखने के बाद सेहत के लिए और गुणकारी साबित होते हैं। अंजीर (figs) भी उन्हीं फलों में से एक है। इसे फल और ड्राईफ्रूट दोनों प्रकार से खाया जाता है। यह फल जितना स्वादिष्ट है, उतना ही गुणकारी भी हैं। इस लेख में न सिर्फ सेहत के लिए अंजीर के फायदे बताए गए हैं, बल्कि यह भी बताया गया है कि इसका सेवन कैसे किया जाए। अंजीर के सेवन से जुड़ी जानकारियों के लिहाज से यह लेख महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

अंजीर क्या है? – What are Figs in Hindi

अंग्रेजी में इसे फिग कहा जाता है, जबकि इसका वैज्ञानिक नाम फिकस कैरिका (Ficus carica) है। वैज्ञानिक तौर पर माना जाता है कि यह पेड़ फिकस प्रजाति से संबंधित है और शहतूत परिवार का सदस्य है। इसके फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है।
Figs (Anjeer)  Benefits and Side effects, anjeer benefits in hindi
Figs (Anjeer)


अंजीर के पेड़ की छाल चिकनी और सफेद रंग की होती है। इसका पेड़ मुख्य रूप से सूखे और धूप वाली जगह पर तेजी से उगता है और जड़ बेहद गहरी होती हैं। साथ ही यह पहाड़ी क्षेत्र में भी आसानी से पाए जाते हैं। इसके पेड़ की ऊंचाई 7-10 मीटर तक हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि अंजीर के एक पेड़ की उम्र करीब 100 वर्ष होती है।

अंजीर के प्रकार – Types of Figs in Hindi

अंजीर की दुनिया भर में कई प्रजाति पाई जाती है और लगभग 700 अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं। जिसमे से अंजीर के सबसे ज्यादा प्रचलित प्रकार इस तरह हैं।
1.    ब्लैक मिशन (Black Mission) : बाहर से इसका रंग काला या हल्का बैंगनी होता है, जबकि अंदर से गुलाबी होता है। यह अंजीर न सिर्फ खाने में मीठा होता है, बल्कि इसमें रस भी होता है। इसे केक या खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
2.    कडोटा (Kadota) : यह अंजीर हरे रंग का होता है और इसमें बैंगनी रंग का गूदा होता है। यह अंजीर के सभी किस्मों में सबसे कम मीठा होता है।
3.    कैलीमिरना (Calimyrna) : यह बाहर से हरे-पीले रंग का होता है। इसका आकार अन्य किस्मों के मुकाबले सबसे बड़ा होता है और इसका स्वाद भी सबसे अलग होता है।
4.    ब्राउन तुर्की (Brown Turkey) : इस अंजीर का बाहरी रंग बैंगनी और गूदा लाल होता है। इसका स्वाद हल्का और कम मीठा होता है। इसका प्रयोग सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
5.    एड्रियाटिक (Adriatic) : इसकी बाहरी परत हल्की हरी और अंदर से गुलाबी होती है। इसका रंग हल्का होने के कारण इसे सफेद अंजीर भी कहा जाता है। यह सबसे मीठा होता है और इसे फल के तौर पर खाया जा सकता है।

 अंजीर के फायदे – Benefits of Figs in Hindi

अंजीर के सेवन से स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है। साथ ही अगर कोई बीमारी है, तो लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। हां, अगर कोई गंभीर रूप से बीमार है, तो इस अवस्था में डॉक्टर से इलाज करवाना ही सही होगा।
Figs (Anjeer)  Benefits and Side effects, Anjeer benefits in hindi
Anjeer Benefits

1. पाचन शक्ति -

अंजीर के फायदे (anjeer ke fayde) कब्ज के मरीजों को भी मिलता है अंजीर के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करने लगता है। पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए, दो-तीन अंजीर को रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें और अगली सुबह ऐसे ही या फिर शहद के साथ खाएं। पाचन तंत्र को बेहतर करने और कब्ज को जड़ से मिटाने के लिए, फाइबर की जरूरत होती है। वह अंजीर (figs in hindi) में उपलब्ध होता है।

2. वजन नियंत्रण -

अंजीर आपके वजन को कम करने में भी सहायक होता है। यह ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो आपके वजन को बढ़ाता नहीं है, बल्कि घटाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होती है। अंजीर का सेवन करने से भूख कम लगती है, जिससे आप अधिक भोजन करने से बच जाते हैं। अंजीर के सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर भी बेहतर होता है और शरीर में जमा अतिरिक्त वसा भी कम हो जाती है।

3. कोलेस्ट्रॉल -

अंजीर में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो रक्त से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। साथ ही अंजीर का फाइबर गुण पाचन तंत्र से भी अधिक अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है। अंजीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होने के कारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है।

4. एनीमिया -

यह तो सभी जानते हैं कि शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया होता है। अगर सही वक्त पर इसका इलाज न किया जाए तो यह काफी घातक रूप ले सकता है। सूखे अंजीर को आयरन का प्रमुख स्रोत माना गया है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। खासतौर से महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म और गर्भावस्था के समय कई महिलाएं एनीमिया का शिकार होती हैं। उस समय अगर उन्हें अंजीर का सेवन करने दिया जाए तो एनीमिया जैसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए अंजीर को अपनी डाइट में शामिल किया जाना जरूरी है।

5. मधुमेह की परेशानी -

डायबिटीज़ के प्रभाव को कम करने के लिए अंजीर के पत्तों की चाय बनाकर उनका सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसका पाउडर बनाकर सेवन करने से तो मधुमेह से छुटकारा भी मिल सकता है।

6. कैंसर -

अंजीर से कैंसर जैसी घातक बीमारी का भी इलाज हो सकता है। अंजीर का फल (anjeer fruit) पेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। अंजीर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पेट में जमा गंदगी को मल के रास्ते बाहर निकाल देता है। साथ ही अंजीर में अनगिनत छोटे-छोटे बीज भी होते हैं, जिनमें अत्यधिक मात्रा में म्युसिन पाया जाता है, जो पेट की गंदगी को एक जगह एकत्र कर उसे बाहर निकाल देता है।

7. हड्डियों के लिए अच्छा -

अंजीर को कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का मुख्य स्रोत माना गया है। अंजीर खाने के फायदे (anjeer benefits in hindi) शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में भी मिलता है। अंजीर के गुणकारी तत्व (anjeer ke fayde) हड्डियों पर प्रभावी तरीके से काम करते हैंजिससे उनके टूटने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।

8. अस्थमा -

अंजीर के लाभ अस्थमा के मरीज को भी मिल सकता है। मेथी दाने के पाउडर को शहद और अंजीर के साथ लेने से अस्थमा काफी हद तक ठीक हो सकता है। अस्थमा के मरीज अंजीर का जूस भी पी सकते हैं। इससे उन्हें काफी लाभ मिल सकता है।

9. ब्लड प्रेशर -

अंजीर में पाए जाने वाले फाइबर और पोटैशियम मिलकर उच्च रक्तचाप की आशंका को कम कर उसे संतुलित बनाए रख सकते हैं।

10. सर्दी-जुकाम -

अंजीर के सेवन से सर्दी और जुकाम से भी राहत मिलती है। इससे गले की खराश भी ठीक होती है। इसका जूस पीने से गले का दर्द भी कम हो जाता है। अंजीर के सेवन से टॉन्सिल्स को भी प्राकृतिक रूप से ठीक किया जा सकता है।

11. प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि -

अंजीर के सेवन से कई बीमारियां ठीक होती हैं और यह आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करता है। अंजीर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी तत्व होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। 

Figs (Anjeer)  Benefits and Side effects, anjeer benefits in hindi
Figs Benefits

12. ऊर्जा का स्रोत -

अंजीर ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। दिन-भर की भागदौड़ के बाद शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। इस ऊर्जा को कायम रखने के लिए अपनी डाइट में भोजन के साथ अंजीर को भी शामिल करना चाहिए। अंजीर खाने के फायदे (anjeer benefits) ऊर्जा का स्तर को बढ़ाने में भी मिलता है। अंजीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और शुगर शरीर में ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देते हैं।

13. आंखों के लिए -

अंजीर में मौजूद पोषक तत्व आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन आंखों के लिए काफी अच्छे होते हैं। सेहतमंद आंखों के लिए अंजीर का सेवन करना जरूरी है।

14. त्वचा के लिए अंजीर के फायदे -

अंजीर (Fig) के लाभ केवल स्वास्थ्य को ही नहीं होता, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत जरूरी है। यह खासतौर से आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंजीर के सेवन से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे को झुर्रियों के असर से बचाता है। साथ ही यह स्क्रीन को हाइड्रेट भी करता है, इससे चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।
इसके लिए हर दिन अंजीर को पानी में भिगोकर बादाम तेल की कुछ बूंदों के साथ मिक्स कर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। अंजीर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।

15. बालों के लिए अंजीर के फायदे -

बालों की सेहत के लिए भी अंजीर बहुत फायदेमंद साबित होता है। अंजीर में मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों के विकास के लिए जरूरी हैं और इसीलिए इसके सेवन से बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। अंजीर के उपयोग से स्कैल्प में रक्त का प्रवाह तेजी से होता है, जिस कारण बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।

16. हृदय के लिए अंजीर के फायदे -

चूहों पर किए गए एक परीक्षण से पता लगा है कि अंजीर का सेवन करने से लिपिड प्रोफाइल में सुधार आ सकता है। इस रिसर्च में यह देखा गया है कि अंजीर का सेवन करने से हृदय के लिए लाभदायक उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन में इजाफा होता है। अंजीर का यह गुण हृदय के लिए वसा कोशिकाओं से पैदा होने वाले जोखिम (adipogenic risk) को कम कर सकता है।

17. लिवर के लिए अंजीर के फायदे -

अंजीर फल के साथ-साथ उसके पत्ते भी सेहत के लिए अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि लिवर को स्वस्थ रखने में अंजीर के पेड़ की पत्तियों को कारगर पाया गया है। अंजीर की पत्तियों में हेप्टोप्रोटेक्टिव (लिवर सरंक्षण) गुण पाया जाता है, जो हानिकारक तत्वों से लिवर की रक्षा कर सकता है। स्वस्थ लिवर के लिए अंजीर की पत्तियों के पाउडर का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अंजीर की पत्तियों की चाय बनाकर इसके लाभ लिए जा सकते हैं।

18. अंजीर के एंटीऑक्सीडेंट गुण -

गुणों की खान अंजीर को एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत माना गया है। एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव के कारण ही अंजीर शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म कर कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। अंजीर का सेवन करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की क्षमता बढ़ जाती है। इससे एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम कर सकता है। एनसीबीआई की ओर से उपलब्ध रिसर्च में भी कहा गया है कि अपनी डायट में अंजीर को जरूर शामिल करना चाहिए।

 क्या गर्भावस्था में अंजीर खाना सुरक्षित है?

हां, गर्भावस्था में सीमित मात्रा में अंजीर खाना सुरक्षित है। इस दौरान अंजीर के नुकसान कम हैं, लेकिन अगर गर्भवती महिला किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही है या एलर्जी के प्रति संवेदनशील है, तो उसे डॉक्टर से सलाह लेकर ही अंजीर का सेवन करना चाहिए |

 अंजीर के नुकसान – Side Effects of Figs in Hindi

अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन नुकसान भी कर सकता है जो इस प्रकार है :
Figs (Anjeer)  Benefits and Side effects, side effects of figs
Side effects of Figs

·        अंजीर का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, नहीं तो इसमें मौजूद शुगर मोटापे का कारण बन सकती है।
·        उच्च रक्तचाप वालों को अंजीर खाने की सलाह दी जाती है, ताकि ब्लड ग्लूकोज व इंसुलिन की मात्रा संतुलित रह सके। इसलिए, कम रक्तचाप वालों को इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर करना चाहिए, वरना उनका रक्तचाप और कम हो सकता है।
·        संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्तियों को अंजीर के पत्तों से कभी-कभी जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। इसमें मौजूद फ्यूरोकोमोरिंस नामक तत्व त्वचा समस्याओं का कारण बन सकता है।
·        किसी-किसी को अंजीर खाने से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए यह खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

इस लेख में बताया गया है कि अंजीर प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी हो सकता है। अंजीर का सेवन कैसे करें ये भी इस लेख में शामिल है। इस जानकारी से यह निष्कर्ष निकलता है कि अंजीर से शरीर को कई पोषक तत्व मिल सकते हैं। साथ ही अंजीर के फायदे के साथ-साथ अंजीर के नुकसान भी हैं। इसलिए, अंजीर का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें और यह भी पता करें कि आपको किस प्रकार इसका सेवन करना चाहिए। अंजीर के औषधीय गुण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

Post a Comment