ब्लैकबेरी के 28 फायदे और नुकसान – Blackberry Benefits and Side Effects in Hindi
जामुन एक सामान्य फल है, जो पूरे भारत में बहुतायत में पैदा होता है।
इसकी दो किस्में हैं। बड़े जामुन आकार में अंडे जैसे होते हैं और इन्हें ‘सुवा
जामुन’ भी कहते हैं। छोटे जामुन आकार में गोल होते हैं और सामान्यतः इन्हें ‘खट्टा
जामुन’ कहते हैं। बड़े जामुन छोटे जामुन के मुकाबले अधिक मीठे होते हैं। पका फल
बाहर से काला और अंदर से बैगनी होता है। इसका गूदा खट्टा-मीठा और बीज हरा-पीला
होता है। जामुन की तासीर ठंडी होती है और इसकी कई देसी विदेशी किस्मे होती हैं
जामुन एक
मौसमी फल है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही
इसके कई औषधीय गुण भी हैं। जामुन अम्लीय प्रकृति का फल है पर यह स्वाद में मीठा
होता है। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। जामुन
में लगभग वे सभी आवश्यक लवण पाए जाते हैं जिनके शरीर को आवश्यकता होती है।
अंगूर के 23 फायदे और नुकसान – Grapes (Angoor) Benefits and Side effects
![]() |
Blackberry (Jamun) |
जामुन के फायदे - Benefits of Blackberry in Hindi
1. पाचन क्रिया के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है. जामुन खाने से पेट से
जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं.
2. मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन एक रामबाण उपाय है. जामुन के बीज
सुखाकर पीस लें. इस पाउडर को खाने से मधुमेह में काफी फायदा होता है.
3. मधुमेह के अलावा इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में
कारगर होते हैं. इसके अलावा पथरी की रोकथाम में भी जामुन खाना फायदेमंद होता है.
इसके बीज को बारीक पीसकर पानी या दही के साथ लेना चाहिए.
4. अगर किसी को दस्त हो रहे जामुन को सेंधानमक के साथ खाना फायदेमंद रहता है. खूनी दस्त होने पर भी जामुन के बीज बहुत
फायदेमंद साबित होते हैं.
5. जामुन विटामिन सी से समृद्ध होने के कारण
मसूड़ों, दांतों और गले
के लिए भी अच्छा है। दांत और
मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में जामुन विशेषतौर पर फायदेमंद होता है.
इसके बीज को पीस लीजिए.
इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं. यह हड्डियों को मजबूत रखने और तंत्रिका तंत्र को
स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
6. स्मरण-शक्तिवर्धक – मस्तिष्क की कोशिकाओं की क्षमता घटने से स्मरणशक्ति
कमजोर हो जाती है। जामुन में एंटी ऑक्सीडेन्ट्स विशेष रूप से फ्लेबोनायड्स मिलते
हैं जो स्मरण-शक्ति ठीक रखने में सहायक है।
7.
आग से जले के सफेद दागों पर जामुन के पत्तों का प्रतिदिन लेप करने से दाग ठीक हो
जाते हैं।
8.
जामुन खाने से चेहरे के मुँहासे मिट जाते हैं। इसकी गुठलियों को पानी डालकर, पीसकर चेहरे पर लेप करके आधे घंटे बाद
धोने से मुँहासों से छुटकारा मिलेगा।
9.
ब्लैकबेरी में आयरन होता है
जो रक्त के लिए काफी जरुरी तत्व होता है ।
10.
हृदय रोगों में भी इसका
सेवन लाभदायक है।
11.
अगर शरीर पर कोई फफोला, जलन, घाव हो जाते हैं तो इसकी गुठली पानी में पीसकर रोजाना दो बार लगाने से ये घाव ठीक हो जाते हैं
12.
पेट की बीमारियों में
ब्लैकबेरी लाभदायक है। पेट दर्द, दस्त होने
पर इसके रस में सेंधा नमक मिलाकर पीना चाहिए।
13.
पेट दर्द होने पर एक कप
पानी में एक चम्मच जामुन का सिरका, जरा-सा काला नमक मिलाकर पियें।
14.
जामुन का शर्बत पीने से
थकान दूर होकर ताजगी अनुभव होती है
संतरे के 24 फायदे और नुकसान – Oranges Benefits and Side Effects
![]() |
Blackberry Benefits |
15.
जामुन का सिरका सौंदयवर्धक
होता है। इसको नियमित पीने से स्री, पुरुष, बच्चों का सौन्दर्य बढ़ता है। एक कप पानी में
एक चम्मच सिरका मिलाकर पियें। इसमें खून को साफ करने वाले कई गुण होते
हैं।
16.
सिरका स्वाद में खट्टा होता
है। अतः सिरके को पीने योग्य बनाने के लिए आवश्यकतानुसार पानी मिलायें। इससे भूख
बढ़ती है और पुराने पेट के रोग भी ठीक हो जाते हैं। कमजोरी दूर होती है। इसका
सिरका बाजार में भी मिलता है।
17.
जिन्हें अधिक प्यास लगती है
और बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है। ऐसी समस्या में जामुन खाने से लाभ होता
है।
18.
लीवर रोगों व रक्त विकारों
में जामुन के ताजा फलों के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से राहत मिलती है।
19.
इसका रस को नियमित रूप में
सेवन से बाल लंबी उम्र तक काले बने रहते हैं।
20.
जामुन आयरन से भरपूर होने की वजह से एक प्राकृतिक रक्त शोधक है। यह हीमोग्लोबिन के
स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और त्वचा को बीमारियों से दूर रखता है।
21.
जामुन में मौजूद पोटेशियम और ट्राइटरपेनोइड्स की उपस्थिति खराब कोलेस्ट्रॉल के
उत्पादन को रोककर दिल को स्वस्थ बनाए रखती है|
यह कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है।
22.
जामुन का रस सहनशक्ति को बढ़ाने में सहायक होता है। इसको जब शहद और आंवला के रस
में मिलकर लिया जाता है तो यह शरीर से मुक्त कणों को खत्म करके दर्द और सूजन को
रोकता है।
23.
जानवरों के काटने से हुए घाव में फायदेमंद जामुन - हानिकारक जानवरों के काटने से
शरीर में विष फैलने लगता है, और इससे जान को जोखिम भी हो सकता है। जामुन के पत्तों को पानी में पीस
लें। इस मिश्रण को पिलाने से विष का प्रभाव कम होता है।
24.
गठिया के उपचार में भी
जामुन बहुत उपयोगी है। इसकी छाल को खूब उबालकर बचे हुए घोल का लेप घुटनों पर लगाने
से गठिया में आराम मिलता है।
25.
विषैले जंतुओं के काटने पर
जामुन की पत्तियों का रस पिलाना चाहिए।
26.
काटे गए स्थान पर इसकी ताजी
पत्तियों का पुल्टिस बांधने से घाव स्वच्छ होकर ठीक होने लगता है क्योंकि, जामुन के चिकने पत्तों में नमी सोखने की अद्भुत क्षमता
होती है।
27.
जामुन यकृत को शक्ति प्रदान
करता है और मूत्राशय में आई असामान्यता को सामान्य बनाने में सहायक होता है।
28.
जामुन का रस, शहद, आंवले या गुलाब के फूल का रस
बराबर मात्रा में मिलाकर एक-दो माह तक प्रतिदिन सुबह के वक्त सेवन करने से रक्त की
कमी एवं शारीरिक दुर्बलता दूर होती है।
जामुन के नुकसान – Side effects of Blackberry in Hindi
सभी चीजों को सकारात्मक और
नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर स्वास्थ्य की बात हो तो जामुन
के नुकसान के बारे में भी जानना जरूरी हो जाता है।
पपीता के 28 फायदे और नुकसान - Papaya Benefits and Side effects
![]() |
Side effects |
1. जामुन के बीज, छाल और
पत्तियों से बने उत्पादों (jamun product) का सेवन अधिक
मात्रा में करने से यह डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल को घटा सकता है जिससे
उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
2. सर्जरी से कुछ दिन पहले और कुछ दिन बाद तक जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए
अन्यथा शरीर में ब्लड शुगर का स्तर घट सकता है।
3. जामुन का सेवन खाली पेट करने से कब्ज की दिक्कत हो जाती है इसलिए यह जरूर ध्यान रखें। दरअसल जामुन वातकारी है, अगर
इसे खाली पेट खाया गया तो पेट में अफारा और गैस की समस्या हो जाती है जो लंबे समय
तक नहीं जाती।
4. लगातार शरीर में सूजन बना हो या लगातार उल्टी की समस्या हो तो जामुन (black plum) नहीं खाना करना चाहिए। अत्यधिक जामुन खाने से
शरीर में दर्द और बुखार भी हो जाता है।
5. इसे ज्यादा मात्रा में लेने से उल्टी हो
सकती है।
6. जामुन खाना खाने के बाद खायें। तथा इसके सेवन से दो घंटे पूर्व व पश्चात्
तक दूध नहीं पियें। दो घंटे के बाद ही दूध पियें।
0 Comments:
Post a Comment