FZ KNOWLEDGE ZONE

चुकंदर के 18 फायदे और नुकसान – Beetroot Benefits and Side Effects


चुकंदर के 18 फायदे और नुकसान – Beetroot Benefits and Side Effects in Hindi


अपने गहरे लाल रंग के लिए लोकप्रिय चुकंदर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ानी हो या सौंदर्यता बरकरार रखनी हो, चुकंदर हर तरीके से फायदा पहुंचाता है। यह जीनस बीटा वल्गेरिस की किस्मों में से एक है और यह पौधे का जड़ वाला हिस्सा होता है। इसका सेवन अक्सर सलाद और जूस के रूप में किया जाता है।
Beetroot Benefits and Side Effects, beets benefits and side effects
Beetroot
भोजन के साथ सलाद के तौर पर सेवन करने के अलावा चुकंदर का प्रयोग औषधि और फूड कलर के रूप में भी किया जाता है। इसका रंग इतना गहरा होता है कि सेवन करने के बाद जीभ भी लाल रंग की नजर आती है। विभिन्न भाषाओं में इसके अलग-अलग नाम हैं, जैसे अंग्रेजी में बीटरूट, स्पेनिश में ला रेमोलाचा (la remolacha) और चीनी भाषा में हांग कै टू (Hong cai tou)। इस लेख में हम चुकंदर के विभिन्न शारीरिक फायदों और इसे इस्तेमाल करने के तरीकों को बारे में विस्तार से बताएंगे।

चुकंदर के फायदे – Health Benefits of Beetroot in Hindi

1. मधुमेह

डायबिटीज एक वैश्विक बीमारी है, जो शरीर में इंसुलिन की कमी के कारण होती है, और सही समय पर रोकथाम के अभाव में इसके परिणाम घातक भी हो सकते हैं। चुकंदर खाने के फायदों में मधुमेह पर नियंत्रण भी शामिल है। डायबिटीज के प्राकृतिक इलाज के रूप में आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। यह एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है। रोजाना इसका सेवन करने से रक्त शर्करा संतुलित हो जाती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

2. हृदय स्वास्थ्य

हृदय को ठीक रखने के लिए भी चुकंदर के कई फायदे हैं। शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है हृदय, जिसका स्वस्थ रहना हर हाल में जरूरी है। इससे जुड़ी कोई भी तकलीफ मौत का कारण बन सकती है। चुकंदर का रोजाना सेवन हृदय को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट तत्व रक्तचाप को सामान्य कर हृदय रोगों और हृदयाघात से बचाता है।

3. उच्च रक्तचाप

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के कई आधुनिक उपाय मौजूद हैं, लेकिन अगर आप प्राकृतिक उपचार की खोज में हैं, तो आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। बीट रूट में नाइट्रेट नामक तत्व पाया जाता है, जो हाई बीपी को कम करने का काम करता है। उच्च रक्तचाप के देसी उपचार के रूप में आप रोजाना चुकंदर का जूस या इसे सलाद के रूप में ले सकते हैं।

4. पाचन क्रिया

पाचन क्रिया की मजबूती के लिए आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। चुंकदर में ग्लूटामाइन नाम का एमिनो एसिड होता है, जो भोजन को पचने में मदद करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को ठीक रखता है।

5. मजबूत दांत और हड्डियां

हड्डियां हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता हैं और हमारे आकार को बनाने में मदद करता हैं। शरीर के पूरे वजन को संभालने के लिए हड्डियों का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। हड्डियों की मजबूती के लिए शरीर में कैल्शियम का होना बहुत जरूरी है और चुकंदर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। रोजाना इसका सेवन न सिर्फ आपकी हड्डियों, बल्कि आपके दांतों को भी मजबूत बनाने में मदद करेगा।

6. कोलेस्ट्रॉल

अधिक कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग व स्ट्रोक का कारण बन सकता है, जिससे मौत भी हो सकती है। बीट (चुकंदर) के फायदों में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण भी शामिल है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और इसके घातक परिणामों से बचने के लिए आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसमें शून्य कोलेस्ट्रॉल होता है।

7. गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। इसमें फोलेट के साथ-साथ मैंगनीज, पोटैशियम, विटामिन-सी, फास्फोरस, कॉपर और आयरन भी पाया जाता है। ये सभी तत्व गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना 500ml चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

8. वजन घटाने में मददगार

चुकंदर स्वस्थ खनिज और विटामिन से भरपूर होता हैं। चुकंदर के रस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ वजन कम करने में मदद करते हैं। हाई फाइबर फूड्स में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए ये पेट भरने का काम करने के साथ-साथ शरीर को मोटापे से भी बचाते हैं।

9. लिवर को रखता है स्वस्थ

बीट के फायदों में लिवर स्वास्थ्य भी शामिल है। शरीर को पोषित करने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप चुकंदर का रोजाना सेवन कर सकते हैं। बीटरूट हाई फैट वाले भोजन से होने वाली लिवर की क्षति को कम करने में मदद करता है।

Beetroot Benefits and Side Effects, beetroot benefits in hindi
Beetroot benefits


10. त्वचा के लिए

चुकंदर का रस एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है, जो त्वचा के लिए एक प्रभावशाली एंटी-एजिंग एजेंट के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो त्वचा को झुर्रियों और सूखेपन से बचाने में मदद करता है। चुकंदर आपकी त्वचा को नर्म और कोमल बना सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह मृत कोशिकाओं की शीर्ष परत को हटा देता है। चुकंदर का रस पीने से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है।

11. बालों के लिए

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। बालों के स्वास्थ्य के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बाल झड़ने और स्कैल्प में खुजली से निजात दिलाने का काम करता है। चुकंदर में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों की गुणवत्ता, वृद्धि, मोटाई और चमक में सुधार करता है।

12. कैंसर

शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि चुकंदर फेफड़ों और स्किन कैंसर को शरीर में विकसित होने से रोकता है। इसीलिए डॉक्टर्स गाजर और चुकंदर के जूस को मिला कर पीने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि इससे ब्लड कैंसर खत्म होने के भी चांसेज होते हैं।

13. एनीमिया

एनीमिया में आपको खून की कमी होने लगती है। इसमें हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। इसकी वजह से आपको सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना या सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में आयरन की पूर्ति करने में सहायक होता है। इसलिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को चुकंदर का सेवन रोजाना करना चाहिए।

14. ऊर्जावान बनाने में सहायक

चुकंदर के सेवन से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और ऊर्जा के विकास में मदद मिलती है। यह आंतों में कैंडिडा को पनपने से रोकता है, जो ऊर्जा के स्तर को कम करने का काम करता है। शरीर में ऊर्जा के लिए लीवर का सही काम करना बेहद जरूरी है। ऐसे में चुकंदर एक बेहतरीन स्रोत है, चूंकि इसमें फ्लेवोनॉइड, सल्फर और बीटा कैरोटीन भी होते हैं, जो लीवर को सुचारु रूप से चलाने में खूब मदद करते हैं।

15. आंखों के लिए

डॉक्टर्स का मानना है कि बुढ़ापे में अपनी आंखों को तमाम बीमारियों से बचाने के लिए चुकंदर का रोज़ाना सेवन करना चाहिए (beetroot juice benefits in hindi)। इसमें मौजूद विटामिन सी के सेवन से मोतियाबिंद जैसी बीमारी से पूरी तरह से छुटकारा मिलता है। आंखों के लिए हर दिन जूस या सलाद के रूप में इसका सेवन करना चाहिए।

16. थकान दूर करता है

अमेरिकन डायबिटिक्स असोसिएशन की एक कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए गए एक अध्ययन में ये बात कही गई है कि चुकन्दर एनर्जी को बढ़ाता है। इसके नाइट्रेट तत्व धमनियों का विस्तार करने में मदद करते हैं जिससे कि शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन ठीक प्रकार से पहुंच पाती है और इससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है। इसके अलावा, चुकन्दर में आयरन बोता है जो कि स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है।

17. कब्ज से राहत

चुकन्दर में फाइबर पाया जाता है, इस वजह से ये एक रोचक औषधि के रूप में काम करता है। इससे स्टूल नरम हो जाता है। साथ ही पेट से सारे टॉक्सिन्स निकल जाते हैं।

18. दिमाग तेज़ करता है

चुकन्दर का जूस पीने से व्यक्ति का स्टैमिना 16 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। ऐसा इसके नाइट्रेट तत्व के कारण होता है। शरीर में ऑक्सीजन बढ़ने से मस्तिष्क भी ठीक प्रकार से अपना काम कर पाता है।

चुकंदर खाने के नुकसान – Side Effects of Beetroot in Hindi

आपने ऊपर जाना चुकंदर खाने के फायदे बहुत अधिक है किंतु इसका यह मतलब नहीं है कि आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करें चुकंदर का एक निश्चित मात्रा में सेवन लाभदायक होता है तो आइए जानते हैं चुकंदर खाने के नुकसान क्या हैं-

Beetroot Benefits and Side Effects, beetroot side effects in hindi
Beetroot Side effects

·        प्रतिदिन चुकंदर की एक निश्चित मात्रा का सेवन करना ही लाभदायक होता है
·        जो व्यक्ति कम रक्तचाप की समस्या से परेशान है उन्हें चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए।
·        चुकंदर का ज्यादा सेवन करने से आपके यूरिन का कलर  लाल या पिंक हो सकता है,यह कंडीशन विटुरिया के नाम से जानी जाती है इसलिए अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए।
·        यदि आपको कैल्शियम ऑक्सलेट से संबंधित पथरी की कोई समस्या है तो आपको चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चुकंदर में ऑब्जेक्ट की मात्रा अधिक होती है। जो आपके यूरिन में पथरी के निर्माण को बढ़ा सकती है।
·        चुकंदर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन करने से मितली और दस्त और कब्ज की समस्या हो सकती है

नोट – अगर आप किसी गंभीर समस्या से ग्रसित हैं, तो चुकंदर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

दोस्तों, हमेशा कोशिश करें कि सामान्य शारीरिक तकलीफों के उपचार के लिए आप प्राकृतिक औषधियों पर भरोसा करें ताकि केमिकल युक्त दवाइयों और उनके साइड इफेक्टस से दूरी बनी रहे। आशा करता हु कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप चुकंदर के विभिन्न प्राकृतिक गुणों के बारे में जान गए होंगे और इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा जरूर बनाएंगे। किसी भी तरह के सुझाव या जानकारी के लिए आप नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछ सकते हैं।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

Post a Comment